फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Admission process for first year starts in Basa College

Mandi News: बासा कॉलेज में प्रथम वर्ष के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू

Tue, 04 Jun 2024 04:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 04 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Admission process for first year starts in Basa College
गोहर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बासा में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत प्रवेश की प्रक्रिया 3 जून से शुरू हो गई है। महाविद्यालय में प्रोस्पेक्टस मिलना शुरू हो गए हैं। कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। वहीं, द्वितीय व तृतीय वर्ष में विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया 6 जून से 15 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूर्ण चंद ने बताया कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की मेरिट सूची 16 जुलाई को महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शित की जाएगी। 16 से 19 जुलाई तक विद्यार्थी दाखिले की फीस जमा करवा सकेंगे। प्रथम वर्ष की दूसरी मेरिट सूची दिनांक 20 जुलाई को लगाई जाएगी। विद्यार्थी उसी दिन फीस भी जमा करवा सकेंगे। द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थी 6 जून से 15 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। साथ ही साथ 6 जून से 15 जुलाई तक विद्यार्थी दाखिले की फीस भी जमा करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय का कन्या छात्रावास फिर से छात्राओं के लिए खोल दिया जाएगा। यह छात्रावास कोविड-19 के दौरान बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed