फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Admission online, 70 students applied on the first day

दाखिले ऑनलाइन, पहले दिन 70 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Mon, 11 Jul 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Admission online, 70 students applied on the first day
जोगिंद्रनगर साईबर कैफे में ऑनलाईन दाखिले के लिए पहुंचे विद्यार्थी संवाद - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कॉलेजों में नए सत्र के लिए ऑनलाइन दाखिले शुरू हो गए हैं लेकिन सोमवार को प्रवेश के लिए विद्यार्थी जोगिंद्रनगर कॉलेज पहुंचे। दुर्गम क्षेत्रों में नेटवर्क की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को कई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद जोगिंद्रनगर आना पड़ा।
विज्ञापन

काफी जदोजहद के बाद विद्यार्थियों के दाखिले के दस्तावेज जमा हो पाए। पहले दिन जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में आर्ट्स, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के 70 विद्यार्थियों ने ही दाखिले के लिए आवेदन किए। लडभड़ोल और और मुल्थान कॉलेज में एक भी दाखिला नहीं हो पाया। यहां ऑफलाइन दाखिले रखे गए हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद पहले दिन विद्यार्थियों के दाखिले न करवाने के कारण सन्नाटा पसरा रहा। लडभड़ोल राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य मुनीष ठाकुर, मुल्थान के प्राचार्य डॉ. भाग चंद ने बताया कि कला और वाणिज्य संकाय के दाखिले ऑफलाइन रखे गए हैं। पहले दिन दाखिले प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों का उत्साह नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जोगिंद्रनगर महाविद्यालय की प्राचार्य सुनीता सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में नए सत्र के दाखिले ऑनलाइन कर दिए गए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश के लिए चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

ऑनलाइन दाखिले को लेकर दिन भर लगी रही भीड़
दाखिले के चलते जोगिंद्रनगर के साइबर कैफों में विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली। विद्यार्थियों के दाखिले के लिए 50 रुपये शुल्क वसूला जा रहा है। कुछ जगहों पर बीबीए और बीसीए की वेबसाइट के सही ढंग से संचालन न होने के कारण दस्तावेज जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। स्थानीय कॉलेज में छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने भी हेल्प डेस्क खोलकर कुछ विद्यार्थियों के दाखिले प्रक्रिया को पूरा किया।

जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में नए सत्र के दाखिले के लिए पहुंचे विद्यार्थी  संवाद

जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में नए सत्र के दाखिले के लिए पहुंचे विद्यार्थी संवाद- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed