फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Admission begins for Diploma Program in Indian Sign Language at CRC

Mandi News: सीआरसी में भारतीय सांकेतिक भाषा में डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए प्रवेश शुरू

Sat, 20 Jul 2024 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 20 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Admission begins for Diploma Program in Indian Sign Language at CRC
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में संचालित समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास एवं पुनर्वास केंद्र (सीआरसी) में भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय सांकेतिक भाषा में डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थान के प्रभारी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार अवस्थी ने बताया कि डिप्लोमा में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता सामान्य श्रेणी के प्रवेशार्थियों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति, जनजाति एवं दिव्यांगजनों के लिए योग्यता मापदंड में पांच प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के अभिभावक तथा स्वयं दिव्यांगजनों को इस पाठ्यक्रम में शिक्षण शुल्क से छूट दी जाएगी। डिप्लोमा प्रशिक्षण अवधि के दौरान पाठ्यक्रम में पंजीकृत विद्यार्थियों को प्रतिमाह 2000 रुपये की दर से छात्रवृत्ति देय होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई तक जारी है तथा इस पाठ्यक्रम में मात्र 20 सीटें है। उन्होंने बताया भारतीय सांकेतिक भाषा में डिप्लोमा कोर्स के बाद सरकारी तथा गैर सरकारी क्षेत्रों में रोजगार पाने की प्रचुर संभावनाएं है। इस पाठ्यक्रम को करने के भारतीय सांकेतिक भाषा जोकि मूक और बधिर दिव्यांगजनों के लिए संप्रेषण करने के लिए एक मुख्य माध्यम है, को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed