फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Administration will rehabilitate 100 affected people of Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर के 100 प्रभावितों को पुनर्स्थापित करेगा प्रशासन

Fri, 05 Sep 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Administration will rehabilitate 100 affected people of Jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में आपदा से प्रभावित 100 से अधिक लोगों को पुनर्स्थापित करने को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कदमताल शुरू कर दी है। राहत शिविरों में रह रहे परिवारों को आगामी छह माह के लिए किराये के मकानों में रहने पर मासिक किराया भी दिया जाएगा। राशन की किट के साथ इनके भोजन की व्यवस्था भी प्रशासन की देखरेख में हो रही है।
विज्ञापन

नेर घरवासड़ा पंचायत के कुडनी गांव में 10 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 30 रिहायशी मकान खतरे की जद में आए हैं। लांगणा में 12 मकान क्षतिग्रस्त और 15 अन्य मकानों पर भूस्खलन के संभावित खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित परिवारों के संपर्क में है। कुडनी और कोटला गांव में भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी, तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा तथा एसएचओ सकीनी कपूर कुडनी गांव पहुंचे और राहत शिविरों तथा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रभावितों की सुरक्षा और वास्तविक नुकसान का आकलन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग से गांव की ड्रोन मैपिंग भी करवाई गई है। रिश्तेदारों के पास रुके प्रभावितों को प्रशासन की ओर से राहत सामग्री, तिरपाल और राशन किट वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, माकपा नेता कुशाल भारद्वाज और मंडल भाजपा की पूर्व अध्यक्ष मेघना ठाकुर भी आपदा से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने के लिए प्रभावितों के संपर्क में हैं।

...
प्रभावितों की करवाई स्वास्थ्य जांच
राहत शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाईं। शुक्रवार को मोबाइल स्वास्थ्य सेवाओं के तहत राहत शिविर होटल सोनी एन्कलेव में डॉ. शगुन और जिला भाजपा कार्यकारिणी की सदस्य मेघना ठाकुर की अगुवाई में चलाया गया। इसमें स्वास्थ्य कर्मी समृति, दिलीप और अमित ने प्रभावितों की स्वास्थ्य की जांच की।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed