फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Administration team reached home for wedding ceremony in Nachan

नाचन में शादी समारोह वाले घर पहुंची प्रशासन की टीम

Mon, 07 Dec 2020 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Administration team reached home for wedding ceremony in Nachan
नाचन क्षेत्र में समारोहों के स्वीकृति लेने वाले लोगों को जागरूक करने पहुंची विभागीय टीम। - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। सराज के बाद नाचन में भी शादी समारोह के घर प्रशासन ने दबिश दी। ग्राम राजस्व अधिकारियों ने एसडीएम गोहर डॉ. अनिल भारद्वाज के आदेश पर छह घरों में दबिश दी। इस दौरान कोरोना नियमों के पालन की जांच की।
विज्ञापन

प्रशासन ने लोगों को जागरूक किया और आयोजकों को कोरोना को लेकर सरकार की एसओपी को लेकर अवगत करवाया। सभी समारोहों में कम से कम भीड़ एकत्र करने को कहा। प्रशासनिक टीम ने मुहाल बह, मुहाल बटांद, मुहाल रोपा और पावो में पहुंच कर लोगों को कोरोना नियमों और स्वीकृति की शर्तों के बारे में जानकारी दी। कहा कि समारोह में 50 से ज्यादा लोगों को शामिल न करें। सभी को फेस मास्क पहना जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग की कड़ाई से पालना करनी होगी।
विज्ञापन

नियमों की अवहेलना करने पर आयोजनकर्ता एवं स्वीकृति लेने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर एसडीएम अनिल भारद्वाज ने कहा कि क्षेत्र में लोग सरकार के आदेशों को नहीं मान रहे, जिससे कोरोना बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि भी घर-घर जाकर लोगों को कोरोना से अवगत करवाएं। इससे इस भयंकर महामारी से बचा जा सकता है। एसडीएम अनिल ने कहा कि स्थानीय प्रशासन घर-घर जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed