फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ADM observed the farmers fair in Sundernagar.

Mandi News: सुंदरनगर में किसान मेले का एडीएम ने किया अवलोकन

Thu, 25 Dec 2025 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
ADM observed the farmers fair in Sundernagar.
सुंदरनगर (मंडी)। कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर के सामुदायिक भवन में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी की ओर से किसान समूह मेला एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि परियोजना निदेशक एचपीसीडीपी-II (जेआईसीए-ओडीए) डॉ. सुनील चौहान तथा एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. मदन कुमार ने किसान मेले में विभिन्न किसान समूहों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान समूहों के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। किसानों की आय बढ़ाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है, जिसके लिए आधुनिक तकनीक, बेहतर विपणन सुविधाएं और क्षमता निर्माण को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

40 कृषि विभाग के कर्मचारियों और किसानों ने रक्तदान किया। परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने बताया कि परियोजना के तहत जिले में 86 सिंचाई योजनाओं की डीपीआर तैयार की गई है, जिससे 2,194.90 हेक्टेयर क्षेत्र लाभान्वित हो रहा है। इनमें 42 योजनाएं पूर्ण, 36 निर्माणाधीन हैं तथा 27 योजनाएं किसान जल उपयोगकर्ता संघों को सौंपी जा चुकी हैं, जिससे 10,873 किसान परिवारों को लाभ मिला है। इसके अतिरिक्त कृषि संपर्क मार्ग, सोलर फेंसिंग, कृषि यंत्रीकरण, प्रशिक्षण, डेयरी इकाइयों एवं किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से किसानों की आय सुदृढ़ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed