फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Aditya Thakur became the head boy and Parmita became the head girl.

Mandi News: आदित्य ठाकुर हेड बॉय और परमिता बनीं हेड गर्ल

Sat, 25 Apr 2026 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Aditya Thakur became the head boy and Parmita became the head girl.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरनगर सीबीएसई पाठ्यक्रम में शनिवार को चार सदनों का गठन किया गया। यह गठन प्रधानाचार्य लालमन चंदेल की अध्यक्षता में हुआ। हेड गर्ल का चुनाव चुनावी प्रक्रिया को अपनाकर किया गया। इस मुकाबले के लिए विद्यालय के पास 7 छात्राओं के नाम आए थे जिनमें परमिता कक्षा 12वीं चुनाव प्रक्रिया में सफल रही तथा हेड बॉय का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। आदित्य ठाकुर को हेड बॉय चयनित किया गया। इस प्रक्रिया में स्कूल के लगभग 374 छात्र व छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उन्होंने इस चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से यह भी सीखा कि जो चुनाव प्रक्रिया रहती है वह कैसे निभाई जाती है। पहला सदन भगत सिंह बनाया गया है। जिसकी कैप्टन कुमारी अक्षिता कक्षा जमा दो, वाइस कैप्टन तानिया कक्षा जमा एक से है। दूसरा सदन रानी लक्ष्मी बाई बनाया गया है। इसकी कैप्टन मन्नत गुलरिया कक्षा 12वीं और वाइस कैप्टन अनीता कक्षा दसवीं से बनीं। तीसरा सदन कल्पना चावला बनाया गया है। इसकी कैप्टन अर्चना शर्मा कक्षा प्लस टू और वाइस कैप्टन अक्षिता कक्षा प्लस टू की छात्रा है । चौथा सदन सुभाष हाउस बनाया गया है जिसकी कैप्टन अनन्या कक्षा जमा एक और वाइस कैप्टन अंकित कक्षा प्लस वन की छात्रा बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed