{"_id":"6ad7ae1622071331d600dcec","slug":"addiction-to-chitta-synthetic-drugs-pushed-him-into-the-drug-smuggling-trade-mandi-news-c-90-1-ssml1045-218538-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चिट्टे की लत ने धकेला तस्करी के धंधे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चिट्टे की लत ने धकेला तस्करी के धंधे में
विज्ञापन
7.49 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े तीन युवकों से पूछताछ में हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चिट्टे की लत ने तीन युवकों को इस कदर जकड़ लिया कि नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वे तस्करी के धंधे में उतर गए। शुरुआत खुद नशा करने से हुई लेकिन धीरे-धीरे इसकी लत उन्हें अवैध कारोबार की ओर ले गई। जोगिंद्रनगर में 7.49 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन युवकों से पूछताछ में नशे की लत और उससे जुड़ी गतिविधियों को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर पुलिस ने तीनों युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान आयुष अवस्थी, रोहित शर्मा और निखिल ठाकुर, निवासी जोगिंद्रनगर, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में से कुछ के नाम पहले भी नशे के सेवन और अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में सामने आ चुके हैं। इनमें से कुछ मामलों में उन्हें जमानत मिली हुई है। पुलिस तीनों आरोपियों से चार दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है। इस दौरान उनके संपर्कों और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जोगिंद्रनगर पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशे की एक गलती पूरी जिंदगी बर्बाद कर सकती है।