फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ADC reviewed the preparations for Independence Day celebrations

Mandi News: एडीसी ने की स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा

Mon, 11 Aug 2025 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
ADC reviewed the preparations for Independence Day celebrations
सरकाघाट (मंडी)। 79वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सरकाघाट में भव्य रूप से किया जाएगा। समारोह की तैयारियों के लिए सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने की। बैठक में एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने समारोह को सफल बनाने के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और आपसी समन्वय के साथ पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने मुख्यातिथि, वशिष्ठ अतिथि और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, मार्ग संचालन, विद्युत आपूर्ति, स्वागत-सत्कार, स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह से जुड़ी कोई भी व्यवस्था अधूरी न रहे। सभी विभाग माइक्रो प्लानिंग के तहत कार्य करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed