{"_id":"61d72456b27d702e3c2ba090","slug":"action-will-be-taken-if-wet-and-dry-waste-is-not-given-separately-mandi-news-sml3959059123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीला और सूखा कूड़ा अलग न देने वालों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीला और सूखा कूड़ा अलग न देने वालों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी के दायरे में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग न देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग न एकत्र होने के चलते अब आयुक्त ने कूड़े की गाड़ियों को निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।
ऐसे घरों को चिह्नित कर कार्रवाई करने और जुर्माना लगाने की मुहिम शुरू कर दी है। वीरवार सुबह वार्ड नंबर 11, 12, 14 और 15 में कूड़े की गाड़ियों का निरीक्षण किया गया। किसी भी गाड़ी में गीला और सूखा कूड़ा अलग नहीं था।
ऐसे में अब नगर निगम के आयुक्त ने सभी वार्डों के सफाई कर्मचारियों, सफाई ठेकेदारों और सफाई सुपरवाइजरों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग लेने के आदेश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोग सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग देने के लिए सजग रहें।
विज्ञापन
अधिकतर स्थानों पर कूड़ा अलग-अलग न देने के चलते यह मुहिम चलाई गई है ताकि पता लगाया जा सके कि किस वार्ड में कूड़ा अलग-अलग आ रहा है। संवाद