फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Action should be taken against those who misbehaved with the Tehsildar: Sangh

तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई : संघ

Fri, 03 Oct 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 03 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against those who misbehaved with the Tehsildar: Sangh
मंडी। खंड विकास अधिकारी संघ ने रथ यात्रा मैदान ढालपुर में अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव के दौरान तहसीलदार हरि सिंह यादव के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की है। संघ ने इस मामले में मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री को पत्र लिखकर आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष गोपी चंद पाठक ने कहा कि सभी सदस्यों की हिमाचल प्रदेश के देवी-देवताओं में गहरी श्रद्धा है और देवताओं की शान में कोई भी गुस्ताखी बर्दाश्त योग्य नहीं है। लेकिन देव नीति की आड़ में किसी अधिकारी के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों का समाधान देव नीति और देवताओं की इच्छा के अनुरूप शांतिपूर्वक होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तहसीलदार कुल्लू और हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के साथ खड़े हैं। संघ ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और मेले की ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन सम्मान और सुरक्षा के साथ कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed