{"_id":"61801afa6b826e0d265139ea","slug":"action-on-traders-selling-goods-by-putting-cots-mandi-news-sml389079725","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई लगाकर सामान बेच रहे कारोबारियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई लगाकर सामान बेच रहे कारोबारियों पर कार्रवाई
विज्ञापन
इंदिरा मार्केट पर चारपाई लगाकर सामान बेचने वाले लोगों को हिदायतें देते नगर निगम के अधिकारी।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर की इंदिरा मार्केट, सेरी मंच और सड़कों पर चारपाई लगाकर सामान बेचने वालों पर नगर निगम सख्त हो गया है। सोमवार को चारपाई लगाकर सामान बेचने वाले लोगों को नगर निगम के अधिकारियों ने हटा दिया। हिदायत दी कि कोई भी चारपाई लगाकर सामान न बेचे।
अधिकारियों ने कारोबारियों से कहा कि वे जमीन पर ही अपना सामान बेच सकते हैं। अगर कोई चारपाई पर सामान बेचता हुआ दिखा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद कारोबारियों ने चारपाई को हटा लिया।
कारोबारियों ने इसे नगर निगम की तानाशाही बताया। कार्रवाई पर नगर निगम का कहना है कि ये लोग बड़े ही बेतरतीब ढंग से कहीं पर भी चारपाई लगा देते हैं, इससे शहर की सुंदरता को भी ग्रहण लगता है। आने जाने वालों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सभी दुकानदारों को गत वर्ष की भांति बैठने की अनुुमति दी गई है, लेकिन वे चारपाई लगाकर सामान ना बेचें। संवाद