फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Action against the drug mafia will be taken at the panchayat level.

Mandi News: नशा माफिया के विरुद्ध पंचायत स्तर पर होगी कार्रवाई

Fri, 10 Jul 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Action against the drug mafia will be taken at the panchayat level.
पंचायत समिति के माध्यम से प्रदेश सरकार और पुलिस महानिदेशक को प्रस्ताव भेजे जाएंगे
विज्ञापन

एसडीएम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को गोपनीयता की शपथ दिलाई

संवाद न्यूज एजेंसी

चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा में पंचायत समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर और उपाध्यक्ष अशोक ने बुधवार को पदभार संभाला। उन्होंने सदस्यों के साथ प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते नशे के प्रचलन पर अंकुश लगाने के लिए पंचायत स्तर पर नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ड्रग पैडलरों की अवैध संपत्ति को कानूनी प्रावधानों के तहत ध्वस्त करने के लिए पंचायत समिति के माध्यम से प्रदेश सरकार और पुलिस महानिदेशक को प्रस्ताव भेजे जाएंगे।
खंड विकास कार्यालय में आयोजित पहली बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि चौंतड़ा की 44 पंचायतों को नशा मुक्त बनाने, गांवों में सड़कों का विस्तार, सौर ऊर्जा से रोशनी और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करना प्राथमिकता रहेगी। उपाध्यक्ष अशोक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्यों ने क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। बीडीओ पंकज ठाकुर ने जनप्रतिनिधियों के सफल कार्यकाल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed