फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Action against illegal construction on Jail Road to begin on July 17.

Mandi News: जेल रोड पर अवैध निर्माण पर 17 जुलाई से होगी कार्रवाई

Sat, 04 Jul 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Action against illegal construction on Jail Road to begin on July 17.
19 भवन मालिकों को जारी हुए थे नोटिस, 6 ने खुद हटाया कब्जा, बाकी पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

नालियों पर अवैध कब्जों से जलभराव की समस्या, 100 मीटर ड्रेनेज एरिया को दुरुस्त करने की कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के जेल रोड क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग ने सड़क और नालियों पर हुए अवैध निर्माणों को हटाने के लिए सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने आगामी 17 जुलाई से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की तैयारी की है। विभाग की ओर से जेल रोड पर नाली और सड़क की जमीन पर कब्जा करने वाले 19 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से करीब 6 लोगों ने स्वेच्छा से अपने अवैध निर्माण हटा लिए हैं। कुछ लोगों ने जमीन की निशानदेही कराने की मांग की है, जबकि कई लोगों ने अभी तक नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ अब विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
जेल रोड के कई हिस्सों में नालियों के ऊपर पक्के निर्माण कर लिए गए हैं, जिससे बरसात और मानसून के दौरान नालियां चोक हो जाती हैं। नतीजतन, पानी ओवरफ्लो होकर आसपास की दुकानों में घुस जाता है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को हर साल भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग अतिक्रमित भूमि को अपने कब्जे में लेकर निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर रहा है। जेल रोड के अधिकांश हिस्से में ड्रेनेज सिस्टम को सुधार दिया गया है, लेकिन करीब 100 मीटर का हिस्सा अभी भी सुधार से वंचित है। इसी शेष हिस्से को साफ करने के लिए अब विभाग ने कड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बाक्स
जेल रोड पर अवैध निर्माण के मामले में 19 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से कुछ ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया है। शेष लोगों द्वारा कब्जा न हटाए जाने की स्थिति में 17 जुलाई से दोबारा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। -डीके वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed