{"_id":"6460d9fbdc20375020022464","slug":"accused-of-physically-abusing-the-girl-arrested-mandi-news-c-19-1-152380-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी धरा
Sun, 14 May 2023 06:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 14 May 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल से मेडिकल कॉलेज की है रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल झील सुंदरनगर में बीते शुक्रवार को कूदकर जान देने का प्रयास करने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित युवती का श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में निहरी क्षेत्र की युवती ने बताया कि सुंदरनगर निवासी युवक रंजीत उसका लंबे समय से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। इस बात का खुलासा करने पर वह उसे जान से मारने की धमकियां भी देने लगा। इस कारण वह डिप्रेशन में रहने लगी। एक बार जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास भी किया। शुक्रवार को उसने आरोपी युवक से शादी की बात की तो वह भड़क गया। इससे खफा होकर उसने बीएसएल झील में कूदकर जान देने का प्रयास किया। लेकिन वहां लोगों ने उसे बचा लिया।
नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अब युवती को मेडिकल कालेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।