फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused of occupying the old building ground of Dhaniyara Panchayat

Mandi News: धनियारा पंचायत के पुराने भवन मैदान पर कब्जा करने का आरोप

Sun, 01 Jun 2025 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of occupying the old building ground of Dhaniyara Panchayat
कोटली (मंडी)। राष्ट्रीय उच्चमार्ग जालंधर-मंडी का निर्माण कर रही कंपनी पर कोटली की धनियारा पंचायत के पुराने भवन और मैदान पर कब्जा करने का आरोप पंचायत ने लगाया है। इसे खाली करवाने के लिए अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी भी हो रही है।
विज्ञापन

पंचायत का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों ने पंचायत के पुराने भवन में कब्जा कर चारों तरफ गंदगी फैला रखी है। ग्राम पंचायत धनियारा की प्रधान कुसमा देवी, उपप्रधान लछमण दास, स्थानीय निवासी अनंत राम, दिनेश कुमार, वार्ड पंच रमेश कुमार, सूरजमणि आदि का कहना है कि निर्माण कार्य करवा रही कंपनी ने धनियारा पंचायत से आग्रह किया था कि कुछ समय के लिए वह पंचायत के पुराने भवन और मैदान का इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद धीरे-धीरे कंपनी ने मैदान में लैबोरेटरी के लिए शेड बना लिए।
विज्ञापन

अब मैदान खाली नहीं किया जा रहा है। कंपनी के पुराने अधिकारियों का तबादला हो चुका है। नए अधिकारी कहते हैं कि यह सामान पहले वाले अधिकारियों ने रखा है। पंचायत भूमि और भवन को खाली करने का आग्रह करने पर कई बार अधिकारी जन प्रतिनिधियों से उलझ चुके हैं और धमका रहे हैं। भवन के दरवाजे तोड़ दिए हैं। मैदान में बची जगह पर वाहन पार्क किए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य में लगी कंपनी से धनियारा पंचायत भवन और मैदान को खाली करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
ग्राम पंचायत धनियारा के साथ पंचायत के मैदान में सामान रखने के बारे में कोई बात नहीं की है। एक सप्ताह में मैदान में पड़ा सामान और पंचायत की जगह को खाली कर दिया जाएगा।

-अवतार सिंह, डीपीएम, परियोजना उप अधीक्षक, गाबर कंपनी

...
पंचायत की तरफ से न तो कोई शिकायत दी है न ही उन्हें जानकारी है। यदि पंचायत की तरफ से शिकायत मिलती है तो ही आवश्यक कार्रवाई अमल में लाकर पंचायत की भूमि को खाली करवाया जाएगा।
-असीम सूद, एसडीएम कोटली
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed