फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused in cable theft attempt case sent to judicial custody.

Mandi News: केबल चोरी के प्रयास के मामले में आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

Tue, 06 Oct 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Accused in cable theft attempt case sent to judicial custody.
मंडी। एयरटेल टावर से तांबे की केबल चोरी करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों को अदालत ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपियों की पहचान सुशील निवासी घुमारवीं, बिलासपुर और शादाम निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक टावर के केयरटेकर संजय कुमार की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों आरोपी चोरी के इरादे से केबल काटते हुए पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से करीब 70 हजार रुपये कीमत की चार किलोग्राम तांबे की केबल के छह टुकड़े, एक कटर और प्लास बरामद किया गया। केबल काटे जाने से टावर का सिग्नल और नेटवर्क सेवा प्रभावित हुई। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed