फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused arrested with two kilos of hashish

Mandi News: दो किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with two kilos of hashish
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, वाहन भी कब्जे में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर/ सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट पुलिस दल ने गुप्त सूचना पर व्यक्ति के कब्जे से एक किलो 945 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने नशे की खेप और वाहन को कब्जे में लेकर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सरकाघाट रजनीश ठाकुर को किसी व्यक्ति की ओर से गुप्त सूचना दी गई कि एक व्यक्ति नशे का कारोबार करता है और क्षेत्र के युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहा है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की और उसकी ऑल्टो कार में रखी 1 किलो 934 ग्राम चरस की खेप बरामद की गई। पुलिस ने खेप और वाहन को कब्जे में लेकर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान किशन सिंह निवासी बाग, सरकाघाट के रूप में हुई है। डीएसपी सरकाघाट संजीव धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे में संलिप्त लोगों के खिलाफ नजदीकी पुलिस चौकी व पुलिस थानों को सूचना दें, ताकि उन पर समय पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed