फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   accident

बाइक-कार टक्कर में दो युवक घायल

Sun, 10 Jan 2021 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
accident
जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल के मकरीड़ी गांव में रविवार सुबह एक बाइक और कार में टक्कर होने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया जहां से एक को पालमपुर अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह मकरीड़ी में मोटरसाइकिल और कार के बीच टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल अजय कुमार (25) निवासी खुद्दर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पालमपुर अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

दूसरे घायल राज कुमार (33) निवासी खुद्दर का जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। नायब तहसीलदार मकरीड़ी पूर्ण चंद ने घटना की पुष्टि की। डीएसपी पधर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed