{"_id":"576d6d094f1c1b5055b48ced","slug":"accerleter-jam-and-the-bus-fell-down","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक्सलरेटर जाम होने से खाई में जा गिरी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सलरेटर जाम होने से खाई में जा गिरी बस
मंडी
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
बस हादसे में घायल ड्राइवर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। मंडी-करसोग मार्ग पर रोहांडा के पास वीरवार आधी रात को एचआरटीसी बस का एक्सलरेटर वायर जाम होने के कारण बस खाई में जा गिरी। हादसे में घायल चालक श्रवण कुमार ने बताया कि जैसे ही बस रोहांडा से रिकांगपिओ के लिए रवाना हुई तो एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बस का एक्सलरेटर जाम हो गया। बस को नियंत्रित करने के लिए चालक ने बीच सड़क में रोकने के लिए ब्रेक भी लगाई मगर बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
बस में बैठी सवारियों में से किसी एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल से 108 पर कॉल की। जिसके बाद प्रशासन और रोहांडा क्षेत्र के लोगों को हादसे की जानकारी मिली। आसपास के सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर बचाव के लिए पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद बस हादसे में घायल लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। मगर एक व्यक्ति की बस के नीचे आने से मौत हो गई। रोहांडा में जहां बस गिरी वहां जंगल होने के कारण पेड़ पौधों के फंसते हुए बस तेज रफ्तार से खाई में नहीं गिरी। जिसके कारण बस में बैठी दो दर्जन से अधिक सवारियां सुरक्षित बच सकीं। बताया जा रहा है कि रोहांडा में हनुमान जी के मंदिर से थोड़ी दूर हुए बस हादसे में सवारियों के सुरक्षित बचने में हनुमान जी का भी आशीर्वाद रहा। रोहांडा पंचायत प्रधान प्रकाश चंद और समाज सेवक अनिल ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों और प्रशासन की मुस्तैदी से बस में सवार लोगों की जान बचाई गई है।
विज्ञापन