{"_id":"66d70d3c571278d4020a07a2","slug":"abvps-demonstration-in-spu-mandi-mandi-news-c-90-1-ssml1025-134855-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एसपीयू मंडी में एबीवीपी का प्रदर्शन, कहा- स्थापना के समय से ही हो रहा सौतेला व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एसपीयू मंडी में एबीवीपी का प्रदर्शन, कहा- स्थापना के समय से ही हो रहा सौतेला व्यवहार
Wed, 04 Sep 2024 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
मंडी। मंडी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इकाई ने मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। परिषद सदस्य ईशानी वैद्य ने कहा कि इस प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों, छात्र शक्ति, शिक्षकों और गैर-शिक्षकों को संबोधित करते हुए उनकी मुख्य मांगों को रखा गया।
प्रदर्शन के दौरान, एबीवीपी ने आरोप लगाया कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय की स्थापना से ही इसके साथ साजिशें रची जा रही हैं और इसे सौतेला व्यवहार मिल रहा है। उन्होंने छात्र संघ के चुनाव को बहाल करने, विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा और परिणाम की गड़बड़ियों को सुधारने की मांग की गई।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सरकार से प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने और शिक्षक व गैर-शिक्षकों की नियमित भर्ती की मांग की। वहीं, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 112 हेक्टेयर जमीन को वापस करने की मांग की गई। एसपीयू का दायरा बढ़ाने और प्रदेश में बढ़ते नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग उठाई। इसके अलावा नॉन नीट जेआरएफ शोधार्थियों को तीन हजार रुपये प्रति माह की योजना को सुचारु रूप से लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन
ईशानी वैद्य ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने हमेशा छात्र और राष्ट्र हित में काम किया है और भविष्य में भी उसी उत्साह और चेतना के साथ कार्य करती रहेगी।