फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ABVP held a shoe polish protest against unemployment.

Mandi News: एबीवीपी ने बेरोजगारी के खिलाफ किया जूता पॉलिश प्रदर्शन

Thu, 27 Nov 2025 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
ABVP held a shoe polish protest against unemployment.
उपायुक्त कार्यालय मंडी के बाहर राज्य सरकार के ​खिलाफ बेरोजगारी को लेकर नारेबाजी व जूते पॉलिश कर
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की वल्लभ कॉलेज इकाई ने वीरवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर बेरोजगारी के खिलाफ नारेबाजी की और प्रतीकात्मक जूता पॉलिश प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और सरकार के अधूरे वादों के विरोध में किया गया। इसका उद्देश्य यह दर्शाना रहा कि बेरोजगारी के चलते युवा किस स्थिति से गुजर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के बाहर बैठकर लोगों के जूते पॉलिश करते दिखे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि सरकार रोजगार उपलब्ध नहीं करवाती है, तो शिक्षित युवाओं को मजबूरीवश छोटे-मोटे काम करने पड़ सकते हैं। इकाई अध्यक्ष करन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हजारों शिक्षित युवा वर्षों से नौकरी की प्रतीक्षा में भटक रहे हैं। कई भर्तियां लंबे समय से लंबित हैं, कुछ रद्द कर दी गई हैं और कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू ही नहीं की गई है। इससे युवा वर्ग में निराशा बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है। न नई भर्तियां हो रही हैं, न परीक्षाएं समय पर आयोजित की जा रही हैं। एबीवीपी पदाधिकारी करन ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं की आवाज उठाना एबीवीपी की प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाई मंत्री अमित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति इतनी गंभीर है कि अच्छी शिक्षा और योग्यता के बावजूद युवा अपनी क्षमता के अनुसार रोजगार नहीं पा रहे हैं। कई शिक्षित युवा मजबूरी में छोटे-मोटे कार्य करने को तैयार हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जूता पॉलिश प्रदर्शन किसी व्यक्ति या समुदाय का मजाक नहीं, बल्कि सरकार को युवाओं की बिगड़ती आर्थिक और मानसिक स्थिति से अवगत कराने के लिए किया गया है। एबीवीपी ने मांग की कि सरकार जल्द नई भर्तियां निकाले, लंबित भर्तियों को पूरा करे और भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाए।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed