{"_id":"6af6f539bdc72bbb12016f57","slug":"abvp-demands-that-the-cm-restore-student-union-elections-mandi-news-c-90-1-mnd1001-221317-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एबीवीपी ने सीएम से उठाई छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एबीवीपी ने सीएम से उठाई छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय का पूर्ववत क्षेत्राधिकार बहाल करने की भी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग फिर उठने लगी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला मंडी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपकर छात्रहित से जुड़े तीन मुद्दों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। इनमें छात्र संघ चुनाव बहाली, सरदार पटेल विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार को पूर्ववत करने और वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के भवन निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाना शामिल है।
अभाविप जिला संयोजक कर्ण धामी ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने और अपनी समस्याएं उठाने का अवसर देते हैं। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की समझ विकसित होती है। चुनाव बहाल होने से महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ेगी और उनकी समस्याएं प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचेंगी।
परिषद ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का क्षेत्राधिकार पूर्व की भांति बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि इससे प्रभावित महाविद्यालयों और विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखकर सरकार पुनर्विचार करे। साथ ही वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के भवन निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा करवाने की मांग की।