फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Abolition of labour laws has increased exploitation of workers: Gautam

श्रम कानून खत्म कर मजदूरों का शोषण बढ़ा : गौतम

Sun, 05 Oct 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Abolition of labour laws has increased exploitation of workers: Gautam
मंडी के सौली खड्ड में जिला स्तरीय सम्मेलन में मौजूद सदस्य। स्त्रोत- संगठन
मंडी। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) का 11वां जिला सम्मेलन शनिवार को मंडी के सौली खड्ड में शुरू हुआ। यह सम्मेलन दो दिन तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत सीटू का झंडा फहराने और शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ की गई।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, रेहड़ी यूनियन के सुरेंद्र शर्मा, आंगनबाड़ी यूनियन की अर्चना, मिड-डे मील यूनियन की अहल्या देवी और एंबुलेंस यूनियन के सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने किया।
विज्ञापन

प्रेम गौतम ने कहा अब रोजगार स्थायी न होकर कुछ घंटों के अनुबंधों तक सीमित होकर रह गया है। श्रम कानूनों को खत्म कर मजदूरों का शोषण बढ़ाया जा रहा है। पिछले दस वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने मजदूरों की समस्याओं को नजरअंदाज किया है। मनरेगा, मिड-डे मील, बाल विकास परियोजना और आशा वर्करों के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई है। कहा कि बड़ी-बड़ी कंपनियों के लाखों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए गए हैं, जबकि मजदूरों और आम जनता को कोई राहत नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
हिमाचल सरकार भी नवउदारवादी नीतियों के प्रभाव में
राज्य सरकार पर प्रेम गौतम ने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार भी केंद्र सरकार की नवउदारवादी आर्थिक नीतियों का अनुकरण कर रही है। पिछले तीन वर्षों से विभिन्न विभागों में खाली पदों को नहीं भरा गया है। राष्ट्रीय उच्च मार्गों, फोरलेन परियोजनाओं और अन्य विकास कार्यों में स्थानीय बेरोजगारों को नीति अनुसार रोजगार नहीं दिया जा रहा है। हिमाचल राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड में मनरेगा और निर्माण मजदूरों के लगभग पांच सौ करोड़ रुपये के लाभ रोके गए हैं।

...
एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगें अब भी लंबित

प्रेम गौतम ने कहा कि प्रदेश में एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों को कंपनी अब तक लागू नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र और राज्य सरकारों ने मजदूर वर्ग की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed