फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   abhiyan protest against fourlane company.

सर्कल रेट के हिसाब से मुआवजा मंजूर नहीं

Thu, 28 Jan 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंडी।
अमर उजाला ब्यूरो मंडी। Updated Thu, 28 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फोरलेन संघर्ष समिति के आह्वान पर वीरवार को प्रभावितों ने मंडी में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। रैली के बाद प्रभावितों ने अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया। रैली के समर्थन में झीड़ी, टकोली, नगवाईं, औट और थलौट बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने भी रैली में भाग लिया।

फोरलेन के लिए अधिग्रहण की जा रही भूमि का नये भू अधिग्रहण के तहत उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने मंडी में रैली निकाल कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 नए भू अधिग्रहण कानून-2013 के तहत मुआवजे के लिए फैक्टर-वन लागू करने से किसान प्रदेश सरकार और राजनीतिक दलों के नेताओं पर जमकर बरसे। रैली को संबोधित करते फोरलेन संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि किसानों के हित नए भू अधिग्रहण कानून 2013 लागू किया गया। पहली बार इस कानून का प्रयोग नागचला से मनाली फोरलेन में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नये कानून में चार गुणा मुआवजा, प्रभावितों का पुनर्वास, पुर्नस्थापना के साथ पारदर्शिता का प्रावधान है, लेकिन कानून को नजरअंदाज कर किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। तीन साल से सर्कल रेट रिवाइज नहीं किए गए।

 फोरलेन से कितने लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसकी सही जानकारी भी नेशनल हाईवे प्राधिकरण और प्रशासन के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को जमीन का कितना मुआवजा मिलेगा यह तय नहीं है, लेकिन भूमि अधिग्रहण के लिए थ्री डी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।


 उन्होंने कहा कि प्रभावितों को मार्केट रेट पर मुआवजा मिलना चाहिए। प्रभावितों ने कहा कि सर्कल रेट पर मुआवजा स्वीकार नहीं है। सरकार नये भू अधिग्रहण कानून को लागू कर फैक्टर-टू के हिसाब से प्रभावितों को मुआवजा दे।  रैली में संघर्ष समिति के महासचिव बृजेश महंत, कोषाध्यक्ष मंगत राम शर्मा, कुल्लू से विनोद महंत, पंडोह से बृज किशोर, मनाली से महेंद्र ठाकुर, बल्ह से मोहन लाल, ज्योति प्रकाश, महिला विंग की अध्यक्षा सीमा कपूर, युवा विंग के अध्यक्ष धर्मेंद्र, दिनेश सेन, कैलाश, भगत राम आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed