मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में शनिवार को विभिन्न स्कूलों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें जिले के आठ माध्यमिक स्कूलों के नौनिहालों ने भाग लिया।
छात्रा वर्ग की ड्रेसअप स्पर्धा में एसवीएम महाजन बाजार की आराध्या प्रथम, एंगलो संस्कृति मॉडल स्कूल नेला की शानवी द्वितीय और स्वामी विवकेकानंद स्कूल की इनायत स्वामी तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग की ड्रेसअप में एसवीएम महाजन बाजार के आयुष पहले, डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी से पीयूष दूसरे और बाल स्कूल मंडी से वैभव ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।
लोक नृत्य में सरस्वती विद्या मंदिर महाजन बाजार प्रथम, कन्या स्कूल दूसरे और गुरु गोविंद सिंह एवं स्वामी विवेकानंद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर चंचल ठाकुर ने बेहतरीन ढंग से मंच संचालन किया। कार्यक्रम में अनीता वालिया, प्रवीण ठाकुर, रोहित परमार, सीआर यादव आदि लोग मौजूद रहे। संवाद