{"_id":"505e1b3acd2bba127b5966f281f03e78","slug":"aag-house-burn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहल के पोर्ट गांव में आग लगने से मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहल के पोर्ट गांव में आग लगने से मकान राख
अमर उजाला ब्यूरो गोहर (मंडी)।
Updated Wed, 27 Jan 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने हल्का पटवारी के माध्यम से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये और तिरपाल भेंट किया है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जहल पंचायत के पूर्व प्रधान भीष्म ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को पोर्ट गांव के ठाकुर दास पुत्र जयनंद के मकान में अचानक आग भड़क गई। मकान की छत से निकले धुएं और आग की लपटों को देख मकान मालिक और परिवार के सदस्य आग को काबू करने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ।
पल भर में मकान राख के ढेर में तबदील हो गया। आग लगने का पता चलते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने पानी की पाइपें लगाकर और बाल्टियों से पानी फेंक आग पर काबू पाना चाहा। मगर मकान में आग इतनी भयंकर रूप से फैल गई थी कि पूरा मकान राख हो गया। पूर्व प्रधान भीष्म ठाकुर ने आग की घटना की सूचना तुरंत नाचन के विधायक विनोद कुमार को दी।
विज्ञापन
विधायक ने एसडीएम गोहर राघव शर्मा को घटना के बारे में सूचित किया तथा प्रभावित परिवार की हर संभव मदद करने के आदेश दिए। एसडीएम राघव शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत और तिरपाल भेंट कर दिए हैं।