फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A young man who went to take a bath was bitten by a snake, his condition is critical

Mandi News: नहाने गए युवक को सांप ने डसा, हालत गंभीर

Tue, 10 Jun 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to take a bath was bitten by a snake, his condition is critical
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के सैंठी खड्ड में मंगलवार दोपहरबाद नहाने गए एक 24 वर्षीय युवक को सांप ने डस लिया। घटना के बाद युवक को सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे बैजनाथ अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सैठी निवासी दिनेश (24) मंगलवार दोपहर बाद अपने दोस्तों के साथ स्थानीय खड्ड में नहाने गया था। नहाते समय ही अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद दिनेश की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे देख उसके दोस्तों और परिवारजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और एंबुलेंस के पहुंचते ही दिनेश को सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. निखिल ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बैजनाथ अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज बैजनाथ में जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed