फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A young man who went to bring wood in Balichowki died after slipping in the snow.

Mandi News: बालीचौकी में लकड़ी लाने गए युवक की बर्फ में फिसलने से हुई मौत

Fri, 27 Dec 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to bring wood in Balichowki died after slipping in the snow.
मंडी/बालीचौकी। जिला मंडी के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सराज में चार और थलौट में तीन सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। सड़कों पर बर्फ के कारण फिसलन हो गई है। बालीचौकी में शुक्रवार को लकड़ी लाने गए एक युवक की फिसलकर मौत हो गई। युवक की पहचान खेमराज पुत्र विक्रम निवासी कटुरनी गांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

खेमराज नारायण गढ़ जंगल में लकड़ी लाने के लिए गया था। इस दौरान वह बर्फ में फिसलकर एक पेड़ से टकरा गया। घायल हुए खेमराज को ग्रामीणों और दोस्तों ने थाची पहुंचाया। एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खेमराज अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। युवक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व जिला परिषद सदस्य संत राम, भूमे राम, जिला परिषद सदस्य हिमा देवी, खलवाहण पंचायत प्रधान केशव राम, उप प्रधान गौरी दत्त आदि ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। बालीचौकी पुलिस चौकी प्रभारी राम कृष्ण ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने जिले में 29 दिसंबर तक बारिश, बर्फबारी और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रात के समय बेवजह यात्रा न करने की अपील की गई है। ग्राम पंचायतों के प्रधान, गैर सरकारी संगठन, ट्रेकरों और आम जनता का आह्वान किया कि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में स्थित धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए लोगोें और पर्यटकों को न जाने दें।
सभी अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा, घटना-दुर्घटना होने पर अतिशीघ्र जिला आपदा परिचालन केंद्रों और संबंधित उपमंडलाधिकारी कार्यालयों में घटनाओं की सूचना दें। जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के चलते शु्क्रवार को सुंदनगर में अधिकतम तापमान 12 डिग्री लुढ़ककर 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य तीन डिग्री रहा। शुक्रवार को शहर में बूंदाबांदी हुई। ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबके रहे।
.............
सराज और थलौट में ये सड़कें हुईं बाधित
सराज में शुक्रवार को जंजैहली-राजगढ़-शिकारी माता, लंबाथाच-च्यूनी चेत-शैटाधार, बुंग भलवार-रेशन खोली नाला और तपनाली-खौली सड़क बंद रही। उधर, थलौट में नगवाईं-महूधार, थलौट पंजई-थाची-शैटाधार और खूहन-डीडर सड़क बंद रही। सराज में सड़कों की आवाजाही को लेकर छह जेसीबी और थलौट में 10 जेसीबी लगाई गई हैं।



......
जिले में मौसम को लेकर सभी प्रधानों को अलर्ट जारी कर दिया है। बिना वजह रात के समय सफर न करें। आपात स्थिति में 01905-226201, 226202, 226203, 226204, दूरभाष नंबर 8544771889 और टोल फ्री नंबर 1077 पर भी सूचना दे सकते हैं। बंद सड़कें खुलवाई जा रही हैं।
-अपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed