फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A wonderful confluence of tradition and faith was seen in the Fagli fair

Mandi News: फागली मेले में दिखा परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम

Fri, 24 Apr 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A wonderful confluence of tradition and faith was seen in the Fagli fair
लोगों ने देवता का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थाची (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की उप-तहसील थाची में 9 दिवसीय पारंपरिक फागली मेला धार्मिक रीति-रिवाजों और देव परंपरा के साथ संपन्न हुआ। इस सदियों पुरानी लोक परंपरा में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



बिठू नारायण के पुजारी ओत राम शर्मा ने बताया कि यह मेला प्राचीन काल से चलता आ रहा है, जो पहले 9 वर्षों तक चलता था, फिर 9 महीने और अब 9 दिनों तक सीमित हो गया है। मेले में श्रद्धालु बिठू नारायण के मुखौटे धारण कर पारंपरिक नृत्य और देव अनुष्ठान करते हैं।
विज्ञापन




समाजसेवी बलदेव ठाकुर (बंटी सराजी) के अनुसार यह मेला भगवान बिठू नारायण के राम स्वरूप को समर्पित है, जिसमें 100 से अधिक लोग श्रीराम की सेना जैसे वेश में मुखौटे पहनकर भाग लेते हैं। इसमें हास्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। यह उत्सव पहले पूरे बालीचौकी-सराज क्षेत्र में लंबी अवधि तक मनाया जाता था, लेकिन अब हर तीसरे वर्ष 9 दिनों के लिए अलग-अलग गांवों में आयोजित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह मेला अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना के लिए मनाया जाता है। समापन पर लोगों ने देवता का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed