फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A wave of devotion gathered to have darshan of Kartik Swami.

Mandi News: कार्तिक स्वामी के दर्शन करने के लिए उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Wed, 15 Apr 2026 10:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
A wave of devotion gathered to have darshan of Kartik Swami.
चंबा कार्तिक स्वामी मंदिर कपाट खुलने के दौरान लगी श्रद्धालूओं की भीड़
भरमौर (चंबा)। शिव पुत्र कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट 134 दिन के बाद मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इससे पहले मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर शृंगार किया गया। उसके उपरांत विधिविधान से कपाट का ताला खोला गया। इस नजारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद रहे। मंदिर परिसर तो श्रद्धालुओं से भरा रहा, साथ ही आसपास का क्षेत्र भी श्रद्धालुओं से भरा हुआ नजर आया। जैसे ही मंगलवार की सुबह कपाट खुलने का समय नजदीक आया तो श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर और कार्तिक स्वामी के जयकारे शुरू कर दिए। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कपाट खुलने के बाद सबसे पहले मंदिर के पुजारी भीतर गए। उन्होंने कार्तिक स्वामी की मूर्ति को नए वस्त्र पहनाए। साथ ही रीति-रिवाज के अनुसार शृंगार किया। उसके बाद श्रद्धालुओं को मंदिर के भीतर आने की अनुमति मिली। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले कार्तिक स्वामी फिर माता मराली के दर्शन किए।
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए इस बार काफी अच्छे इंतजाम किए गए थे। आने जाने के लिए विशेष बसों के अलावा कुगति में पार्किंग की सुविधा की गई है। इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों के लिए शौचालयों की व्यवस्था की गई है। भोजन के लिए मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सभी कार्तिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भरमौर विस क्षेत्र के विधायक डॉ. जनकराज भी मौजूद रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर कार्तिक स्वामी के दर्शन किए।
विज्ञापन


मराली माता के गुर से लिया आशीर्वाद
मराली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने सुहागी, लाल चुनरी और प्रसाद चढ़ाया। यहां पर भक्तों ने माता के गुर से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक स्वामी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु मराली माता के दर्शन भी अवश्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed