{"_id":"66c1f9e8e8a2b701c507c46a","slug":"a-waterfall-burst-from-the-hill-on-the-seri-kothi-link-road-the-wheels-of-the-bus-stopped-mandi-news-c-90-1-ssml1045-133600-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सेरी कोठी संपर्क मार्ग पर पहाड़ी फूटा झरना, बस के पहिए थमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सेरी कोठी संपर्क मार्ग पर पहाड़ी फूटा झरना, बस के पहिए थमे
Sun, 18 Aug 2024 07:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 18 Aug 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर बस स्टेंड पर खड़ी जोगिंद्रनगर-बनवार-रोपा बस। संवाद
करीब एक घंटे बाद गंतव्य की ओर रवाना हो पाई परिवहन निगम की बस
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर-सेरी कोठी संपर्क मार्ग पर मूसलाधार वर्षा के कारण सड़क के ऊपर से पानी का विशालकाय झरना फूटने से बस रूट एक घंटा प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी सुंदरनगर डिपो की बस सुंदरनगर-सेरी कोठी रूट पर सेरी कोठी से थोड़ा पीछे पहुंची तो मूसलाधार वर्षा से सड़क के ऊपर की तरफ से एक झरना फूट पड़ा और उसके साथ भारी मात्रा में पत्थर और मिट्टी सड़क पर आने लगे। बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया और वर्षा थमने का इंतजार किया। करीब एक घंटा इंतजार करने उपरांत जब झरने का पानी कम हुआ तो चालक और परिचालक ने सड़क का मुआयना करते हुए पत्थरों को हटाकर बस को सवारियों सहित गंतव्य तक पहुंचाया। एचआरटीसी सुंदरनगर के अड्डा प्रभारी कश्मीरी लाल शर्मा ने बताया कि सेरी कोठी रूट पर चलने वाली बस को मूसलाधार वर्षा के सड़क के ऊपर भारी पानी आने से एक घंटा के करीब रुकना पड़ा। इसके बाद बस अपने निर्धारित रूट पर रवाना हुई।