{"_id":"64933a2dd0a8f60bbc06fbf6","slug":"a-truck-loaded-with-tomatoes-overturned-after-hitting-three-vehicles-in-sundernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1026-1554-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर में तीन वाहनों को टक्कर मार खुद भी पलटा टमाटर से लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर में तीन वाहनों को टक्कर मार खुद भी पलटा टमाटर से लदा ट्रक
विज्ञापन
हादसे में सात लोग घायल, नेरचौक मेडिकल कॉलेज किए रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़- मनाली हाईवे पर सुंदरनगर के हराबाग में बुधवार देर शाम के 7:30 बजे एक टमाटर से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही जीप, ट्रक और कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद टमाटर से भरा ट्रक सड़क में पलट गया और उसमें लदे टमाटर सड़क में बिखर गए, जिससे पूरा हाईवे टमाटर से लाल हो गया। हादसे में हादसे का शिकार हुए चारों वाहनों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंडी से चंडीगढ़ की ओर जा रहा टमाटर से लदे ट्रक ने हराबाग के पास तेज रफ्तारी से आगे जा रही एक जीप को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जीप हाईवे के किनारे एक तरफ को तिरछी झुक गई। इसके बाद ट्रक ने आगे जा रहे एक अन्य ट्रक और एक कार को भी टक्कर मार दी। इन तीनों वाहनों को टक्कर माने के बाद ट्रक खुद भी सड़क में पलट गया और चारों तरफ टमाटर ही टमाटर बिखर गए। हादसे के जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहनों से निकालकर उपचार के लिए सुंदरनगर स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचायाख् जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। देर शाम तक घायलों की पहचान की जा रही थी। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया सुंदरनगर थाना में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।