फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A surge of devotion at the Mata Baglamukhi Temple

Mandi News: माता बगलामुखी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 20 Oct 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
A surge of devotion at the Mata Baglamukhi Temple
पंडोह (मंडी)। रामनवमी पर पंडोह के समीप स्थित प्रसिद्ध माता बगलामुखी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दिनभर माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे। कई श्रद्धालु रोपवे के माध्यम से मंदिर पहुंचे। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली और सुख-शांति की प्रार्थना की। दोपहर 12 बजे धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के प्रधान टेक चंद ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी आवाजाही रही। रामनवमी पर भी भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed