फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A student of Sundernagar College, accused of assault, suspended

मारपीट का आरोपी सुंदरनगर कॉलेज का एक छात्र निलंबित

Sun, 13 Feb 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
A student of Sundernagar College, accused of assault, suspended
सुंदरनगर (मंडी)। महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर प्रबंधन ने एक विद्यार्थी को मारपीट के मामले में संलिप्त पाए जाने पर अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। इसके अलावा 8 अन्य छात्रों को कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

इन 8 छात्रों में 5 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और 3 नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता हैं। बताया जा रहा है कि एनएसयूआई के एक कार्यकर्ता ने बीते वीरवार को कॉलेज परिसर में लोहे की रॉड के साथ प्रवेश किया।
विज्ञापन

उसने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की। बीते वीरवार को महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर के परिसर में एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच नोकझोंक हो गई। एनएसयूआई कार्यकर्ता भूषण को रॉड लाने और मारपीट के आरोप में निलंबित कर दिया है। वहीं मामले 8 अन्य छात्र सुरेंद्र राणा, ललित, अनित, लितेश, रजनीश, शिवम, सचिन और अवतार को कॉलेज प्रबंधन ने आगे से इस प्रकार की घटना में संलिप्त न होने की कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. सीपी कौशल ने कहा कि परिसर में 2 छात्र गुटों में मारपीट को लेकर कॉलेज की अनुशासन समिति की सिफारिश पर एक छात्र को निलंबित और अन्य आठ को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि निलंबित छात्र को अनुशासन समिति द्वारा नोटिस जारी कर बुधवार को अनुशासन समिति के समक्ष परिजनों समेत तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed