{"_id":"6852a6d94813953ee20349ed","slug":"a-glimpse-of-the-various-colors-of-himachali-culture-was-seen-in-toronto-mandi-news-c-90-1-mnd1001-159564-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: टोरंटो में दिखी हिमाचली संस्कृति के विविध रंगों की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: टोरंटो में दिखी हिमाचली संस्कृति के विविध रंगों की झलक
Thu, 19 Jun 2025 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 19 Jun 2025 06:14 AM IST
विज्ञापन
कनाडा के टोरेंटो में हिमकैन की और से आयोजित समारोह में धर्मपुर के सुनील व अन्य। स्त्रोत - स्वयं
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल कल्चरल एसोसिएशन ऑफ कनाडा ने टोरंटो में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हिमाचली संस्कृति की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष दिलीप कुमार (कुल्लू), सह संस्थापक शेखर चौहान (पालमपुर) और राजिंदर पाल ने की।
इस मौके पर धर्मपुर के सुनील कुमार को भी हिमकैन का सदस्य बनाया गया। कनाडा में भी हिमाचली संस्कृति को देखकर सुनील कुमार दंग रह गए। इस अवसर पर कलाकारों ने प्रदेश की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विविध रंग कार्यक्रम में पेश किए, जिसमें पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और स्थानीय पहनावे की शानदार प्रस्तुति दी गई।
वर्षों से कनाडा में रह कर दिलीप कुमार हिमाचली संस्कृति को जीवित रखने के लिए सतत कार्य कर रहे हैं। संस्था के संस्थापक शेखर चौहान प्रवासी हिमाचलियों को एकजुट करने तथा नई पीढ़ी को अपनी मूल संस्कृति से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर धर्मपुर की सद्भावना संस्था के संस्थापक एवं महासचिव सुनील कुमार ने कनाडा के टोरंटो में संस्था के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में मिलकर कार्य करने की इच्छा जताई।