Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A gathering will be organized in Mandi to honor and promote the well-being of the elderly.

Mandi News: बुजुर्गों के सम्मान और खुशहाली के लिए मंडी में सजेगा संगम

Tue, 10 Nov 2026 04:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
A gathering will be organized in Mandi to honor and promote the well-being of the elderly.
कल भ्यूली के व्यास सदन में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
विज्ञापन

राजयोग मेडिटेशन और जनजागरण के जरिये दिया जाएगा सम्मानपूर्ण जीवन जीने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बुजुर्गों के सम्मान, स्वाभिमान और खुशहाल जीवन को समर्पित ब्रह्माकुमारीज की ओर से हिमाचल प्रदेश में विशेष संगम अभियान चलाया जा रहा है। सामाजिक सेवा प्रभाग के तत्वावधान में 9 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत मंडी में 12 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे भ्यूली स्थित व्यास सदन में होगा।
अभियान का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को समाज में उचित सम्मान और गरिमा दिलाने के साथ-साथ उनके आध्यात्मिक, मानसिक एवं सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से परिवारों और समाज को बुजुर्गों के प्रति अपने दायित्वों का एहसास करवाते हुए उनके साथ प्रेमपूर्ण, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार अपनाने का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत तीन प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष ‘संगम’ कार्यक्रम, जनजागरण अभियान और समाजसेवियों का सम्मान समारोह शामिल हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक चिंतन, आत्मसम्मान और खुशहाल जीवन जीने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही समाज सेवा और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में राजयोगिनी बीके सुशीला, प्रमुख मंडी सर्किल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और जीवन की सीख नई पीढ़ी के लिए अनमोल हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को केवल देखभाल ही नहीं, बल्कि प्रेम, अपनापन, सम्मान और भावनात्मक सहयोग की भी आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed