{"_id":"6a27fd869d0533cc550504da","slug":"a-fine-was-recovered-from-three-consumers-for-electricity-theft-mandi-news-c-90-1-mnd1001-199934-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बिजली चोरी पर तीन उपभोक्ताओं से 52,802 रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बिजली चोरी पर तीन उपभोक्ताओं से 52,802 रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन
औचक जांच के दौरान बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा
मुख्य विद्युत लाइन से सीधे कुंडी लगाकर जोड़ रखे थे तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल मंडी-तीन क्षेत्र में बोर्ड की ओर से की गई औचक जांच के दौरान तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को 52,802 रुपये का जुर्माना लगाया है।
बीते सोमवार को नसलोह, फारसा और रोपड़ू गांव में सहायक अभियंता होशियार सिंह के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंता मुकेश चंद, फोरमैन सुमित कुमार और उनकी टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ उपभोक्ताओं ने मुख्य विद्युत लाइन से सीधे कुंडी लगाकर तार जोड़ रखे थे और अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था।
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार इस अवैध कनेक्शन के कारण आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो रही थी। कार्रवाई करते हुए टीम ने संबंधित उपभोक्ताओं से मौके पर ही 52,802 रुपये का जुर्माना वसूल किया। बोर्ड की कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं ने जुर्माना अदा कर दिया है। बोर्ड को भविष्य में बिजली चोरी न करने का लिखित रूप से भरोसा भी दिया है।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता होशियार सिंह ने कहा कि बिजली चोरी एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। चेतावनी दी कि बिजली चोरी के दोषियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें जेल का भी प्रावधान है। पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे बिजली खपत का सटीक आकलन, पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने उपभोक्ता आईडी (कंज्यूमर आईडी) के साथ मोबाइल नंबर लिंक करवाने का आग्रह किया है, ताकि बिल संबंधी संदेश और सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकें।