फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A fine was collected from those encroaching on the footpaths.

Mandi News: फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालों से 6000 रुपये जुर्माना वसूला

Wed, 17 Jun 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A fine was collected from those encroaching on the footpaths.
नगर निगम की टीम ने चौहाटा बाजार, सेरी मंच, इंदिरा मार्केट की छत से हटाए फड़ी वाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर में सड़कों और फुटपाथों पर अनधिकृत रूप से सामान बेचने और दुकानों का सामान बाहर सजाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को कार्रवाई की। निगम की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर छह लोगों के चालान काटे और उनसे कुल 6,000 रुपये जुर्माना वसूला। नगर निगम की टीम ने चौहाटा बाजार, सेरी मंच, इंदिरा मार्केट की छत तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के बाहर पुल पर फुटपाथों और रास्तों में लगाए गए अनधिकृत सामान तथा रेहड़ी-फड़ी को हटवाया। कार्रवाई के दौरान कुछ कारोबारियों और निगम कर्मचारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।
नगर निगम के अनुसार शहर में फल-सब्जी सहित अन्य सामान बेचने वाले रेहड़ी-फड़ी धारकों का पंजीकरण कर उन्हें निर्धारित स्थान आवंटित किए गए हैं और लाइसेंस भी जारी किए गए हैं। इसके बावजूद कई लोग बिना अनुमति के फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर सामान बेचते पाए जा रहे हैं। फुटपाथों पर अतिक्रमण होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, शहर की संकरी गलियों में दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर सामान सजाने से रास्ते और भी संकरे हो जाते हैं। नगर निगम को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर का कहना है कि फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। शहर में यातायात और पैदल आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed