फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A festival-like gathering: The Paddle Grounds is filled with musical instruments and dance beats, with traffic jams on the roads.

त्योहार सा सम्मेलन : पड्डल मैदान में वाद्य-यंत्रों की धुनों के साथ नाटी की ताल, सड़कों पर जाम

Fri, 12 Dec 2025 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 12 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
A festival-like gathering: The Paddle Grounds is filled with musical instruments and dance beats, with traffic jams on the roads.
भरमौर पांगी से जन संकल्प सम्मेलन में पहुंचे एपीएमसी चेयरमैन  ललित ठाकुर। संवाद - फोटो : चौदहकोसी परिक्रमा पथ की धंसी सड़क।
मंडी। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन में वीरवार को जनसैलाब उमड़ा। पूरे प्रदेश से पहुंचे कार्यकर्ता और नेताओं ने पारंपरिक वेशभूषा, वाद्य-यंत्रों और नाटी की ताल पर मैदान को त्योहार-सा माहौल दे दिया। वहीं, दूसरी ओर शहर की सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही और कई कार्यकर्ताओं को दो-तीन किलोमीटर पैदल चलकर सम्मेलन स्थल पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन


पारंपरिक वेशभूषा में दिखी प्रदेश की संस्कृति
मंडी। जन संकल्प सम्मेलन के दौरान मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, सिरमौर, किन्नौर और चंबा सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी पारंपरिक पोशाकों और वाद्य-यंत्रों के साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनूठा मिश्रण पेश किया। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा अपने समर्थकों के साथ पहुंचीं, जबकि कार्यकर्ताओं ने भरमौर से आए एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर को कंधे पर बिठाकर मंच स्थल तक ले जाया। स्टेडियम की सीढ़ियों तक वाद्य यंत्रों की गूंज और नाटी की लय से माहौल रोमांचित रहा। इसके अलावा द्रंग विधानसभा क्षेत्र से कर्मचारी नेता प्रदीप ठाकुर, जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, बिलासपुर से बंबर ठाकुर समेत सिरमौर, कुल्लू, किन्नौर और ऊना समेत अन्य जिलों से कार्यकर्ता और नेता सरकार के इस सम्मेलन में धूम-धड़ाके के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


शहर में दिनभर जाम, दो-तीन किलोमीटर दूर बनाई गई पार्किंग
मंडी। जन संकल्प सम्मेलन के दौरान चंबा, धर्मशाला, जोगिंद्रनगर, लाहौल–स्पीति, कुल्लू, बिलासपुर, सिरमौर, किन्नौर और शिमला की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई थी, जो पड्डल मैदान से दो से तीन किमी दूर थी। हजारों कार्यकर्ताओं को पैदल चलकर स्थल तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ निजी वाहनों के शहर में प्रवेश करने से मंडी की प्रमुख सड़कों पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस बार-बार व्यवस्था बहाल करती रही। स्थानीय निवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजणी निवासी राम लाल, हेमराज और टांडू निवासी अंकुश ने बताया कि निगम की बसें न मिलने पर उन्हें घरों से पैदल चल कर मंडी पहुंचना पड़ा है। यहां पर भी रत्ती पुल जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।

बुजुर्ग, महिलाएं और युवा.. सब पहुंचे सम्मेलन स्थल
सम्मेलन में सबसे भावुक दृश्य रहा बुजुर्गों और महिलाओं का उत्साह। कई बुजुर्ग एक-दूसरे का हाथ थामकर पहुंचे, जबकि कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों को पीठ पर बांधकर मैदान तक आईं। गुनगुनाती धूप में लोग पार्टी के पोस्टर और तख्तियां हाथों में लेकर सम्मेलन में शामिल हुए। सुबह 10 बजे से मंच पर वक्ताओं ने सरकार की नीतियों, कांग्रेस पार्टी के इतिहास और हिमाचल को अलग राज्य बनाने में पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डाला। पड्डल मैदान के भीतर ही नहीं, बाहर सड़कों पर भी भीड़ का सैलाब उमड़ा रहा। पार्टी नेताओं ने इस भारी भीड़ को सरकार के प्रति कार्यकर्ताओं के विश्वास और समर्थन का प्रतीक बताया।

भरमौर पांगी से जन संकल्प सम्मेलन में पहुंचे एपीएमसी चेयरमैन  ललित ठाकुर। संवाद

भरमौर पांगी से जन संकल्प सम्मेलन में पहुंचे एपीएमसी चेयरमैन  ललित ठाकुर। संवाद- फोटो : चौदहकोसी परिक्रमा पथ की धंसी सड़क।

भरमौर पांगी से जन संकल्प सम्मेलन में पहुंचे एपीएमसी चेयरमैन  ललित ठाकुर। संवाद

भरमौर पांगी से जन संकल्प सम्मेलन में पहुंचे एपीएमसी चेयरमैन  ललित ठाकुर। संवाद- फोटो : चौदहकोसी परिक्रमा पथ की धंसी सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed