फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A fatal stunt was performed while making a reel, resulting in a fine of Rs 18,500.

Mandi News: रील बनाने के चक्कर में जानलेवा स्टंट, 18,500 रुपये का चालान

Thu, 29 Jan 2026 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 29 Jan 2026 06:29 AM IST
विज्ञापन
A fatal stunt was performed while making a reel, resulting in a fine of Rs 18,500.
सुंदरनगर (मंडी)। सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड की लोकप्रियता हासिल करने के लिए किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर सुंदरनगर के हराबाग में एक युवक ने अपनी ही नहीं बल्कि सड़क पर चल रहे दर्जनों लोगों की जान दांव पर लगा दी। हराबाग क्षेत्र में ऑल्टो कार चालक द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और वाहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18,500 रुपये का चालान काटा।
विज्ञापन

ट्रैफिक के बीच सार्वजनिक सड़क पर किए गए इस स्टंट में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई। वायरल वीडियो में चालक तेज रफ्तार और स्टंट करते हुए दिख रहा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया और तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वाहन का 18,500 रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर वाहन चालक की पहचान की जा रही है। नियमों के उल्लंघन व लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर आगे भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed