फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A family of five was saved due to the alertness of Mouli and Kittu

Mandi News: मौली और किट्टू की सतर्कता से बचा पांच सदस्यों का परिवार

Tue, 02 Sep 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
A family of five was saved due to the alertness of Mouli and Kittu
मंडी के पड्डल वार्ड में गुरूद्वारा कालोनी के निकट पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों को रोकने के लिए लगा
मंडी। पड्डल गुरुद्वारा के समीप सोमवार रात को दो कुत्तियों मौली और किट्टू की सतर्कता से एक परिवार के पांच सदस्य बड़ी अनहोनी से बच गए। लगातार भौंक कर मौली और किट्टू ने परिवार को सचेत किया। इसके चलते समय रहते परिजन घर से सुरक्षित बाहर निकल पाए।
विज्ञापन

पड्डल गुरुद्वारा मोहल्ला निवासी योगेश राणा ने बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे उनकी पालतु कुतिया मौली और गली में रहने वाली किट्टू अचानक जोर-जोर से भौंकने लगीं। पहले तो इसे सामान्य समझा, लेकिन जब दोनों लगातार शोर मचाती रहीं तो योगेश छत पर गए। देखा तो पाया कि पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। खतरे को भांपते ही परिवार को घर से बाहर निकाला और सभी सुरक्षित स्थान की ओर चले गए।
विज्ञापन

योगेश ने बताया कि पिछले कई दिनों से घर के पीछे भूस्खलन हो रहा है। कहा कि जानवरों को पहले ही किसी भी हलचल या कंपन का अहसास हो जाता है, इसलिए वे सुरक्षित हैं। इससे पहले 30 जून की रात धर्मपुर उपमंडल के स्याठी गांव में भी एक पालतू कुत्ते ने लगातार भौंककर अपने मालिक और ग्रामीणों को जगाया था। उस समय भी लोगों की जानें बच गई थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed