{"_id":"6849c74a8a65264d760280ff","slug":"a-drunk-person-jumped-into-the-canal-security-personnel-took-him-out-mandi-news-c-90-1-mnd1001-158916-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नशे में धुत व्यक्ति ने नहर में लगाई छलांग, सुरक्षा जवानों ने बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नशे में धुत व्यक्ति ने नहर में लगाई छलांग, सुरक्षा जवानों ने बाहर निकाला
Thu, 12 Jun 2025 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 12 Jun 2025 05:42 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
सुंदरनगर (मंडी)। ब्यास-सतलुज लिंक परियोजना के टेल कंट्रोल गेट के निकट नहर में मंगलवार रात करीब 11:45 बजे नशे में धुत एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। व्यक्ति को बीएसएल परियोजना की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा जवानों ने नहर से बाहर निकाका। व्यक्ति की पत्नी को घटना की जानकारी देते हुए उसे घटनास्थल पर बुलाया गया, लेकिन पत्नी ने छोटे बच्चों का हवाला देकर आने से साफ मना कर दिया। रात भर पुलिस थाने में रहने के बाद व्यक्ति को सुबह उसके किराये के मकान में भेज दिया।
उत्तर प्रदेश का रहने वाला बलवंत साहनी (38) सुंदरनगर में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। टाइल बिछाने का कार्य करने वाला यह व्यक्ति रात करीब 11:45 बजे परियोजना के टेल कंट्रोल गेट से करीब सौ मीटर की दूरी पर सड़क किनारे टहल रहा था। अचानक उसने परियोजना की नहर में छलांग लगा दी। परियोजना की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान तुरंत वहां पहुंच गए। मदद के लिए चिल्ला रहे व्यक्ति को सुरक्षा जवानों ने रस्सी की मदद से नहर से बाहर निकाला। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम पता व परिवार के बारे में सुरक्षा जवानों को बताया।
नहर में छलांग लगाने वाला व्यक्ति उस दौरान नशे में धुत था। वह सुंदरनगर में टाइल फिटिंग का कार्य करता है। बुधवार सुबह बलवंत को उसके किराये के मकान भेज दिया है।
विज्ञापन
-जगत राम, प्रभारी, पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी सुंदरनगर