{"_id":"6a8af959529b16ab2a03dec9","slug":"a-divine-raksha-bandhan-celebrated-with-the-message-of-universal-brotherhood-mandi-news-c-90-1-ssml1024-210193-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर मनाया अलौकिक रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर मनाया अलौकिक रक्षाबंधन
विज्ञापन
दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति पर आध्यात्मिक भाव से हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मंडी में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति विश्व बंधुत्व दिवस एवं अलौकिक रक्षाबंधन के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके प्रेम, करुणा और आध्यात्मिक आदर्शों को याद कर उन्हें जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में बीके दक्षा दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल धागे का पर्व नहीं, बल्कि स्वयं को पवित्र रखने और विकारों से मुक्त रहने का संकल्प है। मंडी सर्किल प्रमुख बीके सुशीला दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रेम, शांति और भाईचारे की आवश्यकता बढ़ गई है। परमात्म स्मृति से नकारात्मक विचारों और विकारों को दूर किया जा सकता है। दादी प्रकाशमणि वर्ष 1969 से 2007 तक संस्था की मुख्य प्रशासनिक प्रमुख रहीं। उनके नेतृत्व में ब्रह्माकुमारी संस्था का देश-विदेश में विस्तार हुआ।