फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A day boarding school will be built on 50 bighas of land in Jogindernagar.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में 50 बीघा भूमि पर बनेगा डे बोर्डिंग स्कूल

Sat, 14 Mar 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A day boarding school will be built on 50 bighas of land in Jogindernagar.
सरकार से मिली सैद्धांतिक मंजूरी, भूमि हस्तांतरण को लेकर प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में 50 बीघा भूमि पर डे बोर्डिंग स्कूल बनेगा। सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद संबंधित विभाग ने इसकी कदमताल शुरू कर दी है। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता में सुधार, आधुनिक सुविधाएं और विद्यार्थियों में कौशल विकास के लिए शिक्षा और राजस्व विभाग ने भी संयुक्त तौर पर भूमि चयन की औपचारिकताओं को पूरा करना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों को जल्द ही डे बोर्डिंग स्कूल की सुविधा का लाभ मिलेगा। 50 बीघा भूमि पर प्रस्तावित डे बोर्डिंग स्कूल में विद्यार्थियों की खेल, कला और पाठ्यक्रम की गतिविधियों को भी आधुनिक प्लेटफार्म मिलेगा। भूमि हस्तांतरण की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जोगेंगिंद्रनगर में डे बोर्डिंग स्कूल की सौगात मिलेगी।

उधर, तहसीलदार रजत सेठी ने बताया कि मामले में नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वहीं, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने बताया कि करीब एक करोड़ की धनराशि भी राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए स्वीकृत हो गई है। बताया कि उपमंडल के दो स्कूलों को सीबीएसई का भी दर्जा मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed