फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A call to work together for social causes.

Mandi News: सामाजिक सरोकारों के लिए मिलकर काम करने का आह्वान

Thu, 17 Sep 2026 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
A call to work together for social causes.
नेरचौक (मंडी)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 की अंतरराष्ट्रीय चैप्टर की अध्यक्ष रूपाबा जडेजा अपने ऑस्ट्रेलिया निवासी बौद्धिक सहयोगियों गावा तेनजीन और डोम डोलमा के साथ निजी प्रवास पर मंडी जिला पहुंचीं। नेरचौक आगमन पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश सचिव राजेंद्र पाल चौहान और वरिष्ठ मार्गदर्शक एसएचओ भक्त राम सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। सम्मान समारोह के दौरान रूपाबा जडेजा को तलवार भेंट की गई। जबकि रमा चौहान ने उन्हें वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। रूपाबा जडेजा ने देश-विदेश में राजपूत-क्षत्रिय समाज के उत्थान, विकास और एकजुटता के लिए किए जा रहे कार्यों व अनुभवों को साझा किया। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सरोकारों के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। प्रवास के दौरान अतिथियों ने पंचवक्त्र महादेव, भूतनाथ मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, रिवालसर के त्रिवेणी संगम, लाबा गुफा, लोमस ऋषि, माता हटेश्वरी मंदिर और महादेव के प्राचीन शिवलिंग के दर्शन किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed