फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A cage has been set up for the possibility of a second leopard, and the forest department will conduct patrolling.

Mandi News: दूसरे तेंदुए की संभावना पर लगाया पिंजरा, वन विभाग करेगा पेट्रोलिंग

Thu, 25 Dec 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
A cage has been set up for the possibility of a second leopard, and the forest department will conduct patrolling.
बैहना (मंडी)। बल्हघाटी की ग्राम पंचायत भडयाल के मलवाणा गांव में किसी अन्य तेंदुए (मादा) के सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए वन विभाग सतर्क हो गया है। जिस स्थान पर तेंदुए ने बीते दिन बलवीर सिंह को मौत के घाट उतारा था, उस स्थल के निकट अन्य तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा दिया। वन विभाग ने मलवाणा और भडयाल गांव में 5 से 6 दिनों तक पेट्रोलिंग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर बाद वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर भडयाल पंचायत पहुंची। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान हेम राज के साथ मिल कर वन विभाग की टीम ने पीड़ित लोगों के घर में पहुंच कर उनका हाल चाल जाना। डिप्टी रेंजर हुक्म चंद, बीट गार्ड सुभाष चंद ने ग्रामीणों के सहयोग से घटनास्थल पर पिंजरा लगाया ताकि क्षेत्र में अगर कोई और तेंदुआ है तो उसे पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर हुक्म चंद ने ग्रामीणों को बताया कि पिंजरे वाली जगह और इसके आसपास के इलाके से दूर रहें। बच्चों को भी इससे दूर रखें। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों को भी ढाढ़स बंधाया और उन्हें सचेत रहने को भी कहा है। बीते बुधवार को तेंदुए के हमले से भडयाल गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, वहीं 6 लोग घायल हो गए थे। वन विभाग की टीम ने लोगों की सुरक्षा के लिए पिंजरा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

मेडिकल सर्टिफिकेट मिलते ही हेड आफिस भेजे जाएंगे केस
बल्हघाटी की भडयाल पंचायत के मलवाणा और भडयाल गांव में तेंदुए के हमले से मारे गए बलवीर और अन्य घायलों के मेडिकल सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज मिलते ही विभाग मुआवजे के लिए केस तैयार कर इसे हेड आफिस भेजेगा। वन विभाग अपनी तरफ से कुछ राशि एडवांस में मृतक के आश्रितों और घायलों को जारी करेगा। बाद में नियमों के तहत ही मुआवजा राशि जारी की जाएगी।

..
भडयाल पंचायत का मलवाणा गांव जंगल से सटा हुआ है। नर तेंदुआ मारा जा चुका है। मादा तेंदुए के होने की संभावना हो सकती है। इसलिए लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पिंजरा लगाया गया है। पेट्रोलिंग भी की जा रही है।
-वासु डोगर, वन मंडलाधिकारी सदर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed