{"_id":"22-65446","slug":"Mandi-65446-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलाह-बरोटी सड़क दो वर्षों से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलाह-बरोटी सड़क दो वर्षों से बंद
Mandi
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) के तहत बन रही कमलाह-बरोटी सड़क का कार्य पिछले दो वर्षों से बंद पड़ा है। सड़क की दयनीय हालत के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सीआरएफ सड़क कमलाह-बरोटी के डबल लेन करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से तत्कालीन परिवहन एवं शहरी विकास मंत्री महेंद्र सिंह ने करीब 36 करोड़ रुपये लाए थे, लेकिन जैसे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ, उसके बाद ठेकेदार ने सड़क का कार्य छोड़ दिया।
मामले को लेकर ठेकेदार व विभाग में खिंचतान शुरू हो गई तथा मामला न्यायालय में पहुंच गया। विभाग व ठेकेदार की खिंचतान का खामियाजा क्षेत्र की जनता भुगत रही है। सड़क का कार्य न होने की वजह से बरसात के दिनों में यह सड़क कई दिनों तक बंद रहती है और क्षेत्रवासियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है, लेकिन इस ओर न तो विभाग कोई कदम उठा रहा है और न ही सरकार लोगों को इससे निजात दिला पा रही है। ठेकेदार ने करीब 10-12 किलोमीटर सड़क चौड़ी कर दी है, लेकिन फिर इसका कार्य रुक गया और अब यह सड़क खंडहर बनती जा रही है। सड़क कटाई की वजह से जहां डंगे लगने थे, वहां डंगे नहीं लग पाए और इसकी वजह से लोगों के घरों व गौशालाओं को भी कई जगह खतरा पैदा हो गया है।
इधर, स्थानीय लोनिवि के अधिशासी अभियंता नरेश गुप्ता ने बताया कि सरकार व विभाग की तरफ से ठेकेदार से बात की जा रही है और जल्दी इसका कार्य शुरू होने की संभावना है। वहीं, स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह ने बताया कि पता नहीं क्यों इस सड़क का कार्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले को उन्होंने एसटीमेट कमेटी में भी उठाया है तथा इसके लिए कमेटी का गठन भी हुआ है, लेकिन अभी तक इसमें कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई। उन्होंने सरकार व विभाग को चेतावनी दी कि अगर इस सड़क का कार्य जल्दी शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता इसके खिलाफ सड़कों में उतर कर धरने व प्रदर्शन को मजबूर होगी।कमलाह-बरोटी सड़क दो वर्षों से बंद
विज्ञापन
डबल लेन के लिए 36 करोड़ रुपये उपलब्ध
विभाग और ठेकेदार की आपसी खिंचतान लोगों पर भारी

इधर, स्थानीय लोनिवि के अधिशासी अभियंता नरेश गुप्ता ने बताया कि सरकार व विभाग की तरफ से ठेकेदार से बात की जा रही है और जल्दी इसका कार्य शुरू होने की संभावना है। वहीं, स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह ने बताया कि पता नहीं क्यों इस सड़क का कार्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले को उन्होंने एसटीमेट कमेटी में भी उठाया है तथा इसके लिए कमेटी का गठन भी हुआ है, लेकिन अभी तक इसमें कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई। उन्होंने सरकार व विभाग को चेतावनी दी कि अगर इस सड़क का कार्य जल्दी शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता इसके खिलाफ सड़कों में उतर कर धरने व प्रदर्शन को मजबूर होगी।