फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी अस्पताल में बर्न यूनिट स्थापित

मंडी अस्पताल में बर्न यूनिट स्थापित

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी दीपावली को ध्यान में रखते हुए जलने के मामलों को लेकर चौकस है। दीपावली की रात्रि पटाखों से झुलसने का उपचार करने के लिए आपात वार्ड में बर्न यूनिट का प्रबंध किया गया है। आपात वार्ड में ऑन कॉल डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा सेरी बाजार में बर्न एंबुलेंस तैनात कर दी गई है। वहीं, 108 एंबुलेंस के कर्मचारी भी अपनी सेवाएं देंगे। दीपावली के मद्देनजर 108 कर्मचारियों ने कमर कस ली है। जीवीके ईएमआरआई के पास तीन वर्षों में आए आंकड़ों में सामने आया है कि दीपावली के दौरान सांस लेने में दिक्कत, वाहन दुर्घटना और चोट लगने से संबंधित आपातकालीन कॉल में वृद्धि हुई है। ऐसे में दीपावली के दौरान सावधानी बरत कर इनसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन

इधर, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एचके अबरोल ने बताया कि आपात वार्ड में ही बर्न केसेस का उपचार किया जाएगा। यहां 10 बेड उपलब्ध हैं। वहीं, अन्य आपात सामग्री भी उपलब्ध करवा दी गई है। इसके अलावा बर्न एंबुलेंस को भी सेरी बाजार में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


बॉक्स
क्या करें
-पटाखे जलाने वाली जगह में ज्वलनशील पदार्थ नहीं होना चाहिए।
-बड़ों के साथ ही हमेशा पटाखे चलाएं।
-पटाखों के पैकेट पर दी गई सावधानियों को अवश्य पढ़ें।
-पटाखे खुली जगह में चलाएं और दूरी बनाए रखें।
-किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए पानी को नजदीक रखें।
-सूती कपड़ा पहनें।
-जूते और चप्पल पहन कर रखें।

बॉक्स
क्या न करें
-भीड़ और तंग जगहों पर पटाखे न चलाएं।
-बच्चों को अकेले पटाखे न चलाने दें।
-पटाखों को कांच की बोतल या टिन के डिब्बे से न ढकें।
-बगैर जले पटाखों को न जांचें।
-पटाखों को हाथ में पकड़ कर न चलाएं।
-अस्थमा व सांस की तकलीफ से ग्रसित लोग पटाखे चलाने वाली जगह के नजदीक न जाएं।
-ढीले कपड़े और पंजाबी सूट जिनमें लंबे दुपट्टे हों, पहनने से बचें।

बॉक्स
आंख के आसपास चोट लगने पर ऐसे करें उपचार
-आंख पर आराम से पट्टी बांधें।
-आंख को दबाव के साथ न मलें।
-किसी भी कण को हटाने की कोशिश न करें।
-आंख मत धोएं।
-आंसुओं से आंखें साफ होने दें।
-अपनी आंख बंद करें।
-आंख को मलें नहीं।
-सूजन और दर्द को कम करने के लिए धीरे-धीरे ठंडी पट्टी का प्रयोग करें।

बॉक्स
जलने पर ऐसे करें उपचार
-जलने पर ठंडा पानी डालें और तब तक डालते रहें, जब तक जलन कम न हो जाए।
-साफ कपड़े से घाव वाली जगह ढकें।
-ज्यादा चोट पर 108 नंबर पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed