फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   डरवाड़ के प्रधान का निष्कासन सही

डरवाड़ के प्रधान का निष्कासन सही

Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
Mandi
Mandi Updated Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
डरवाड़ के प्रधान का निष्कासन सही
विज्ञापन

मंडी। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डरवाड़ के प्रधान के निष्कासन को मंडल आयुक्त ने सही ठहराया है। मंडल आयुक्त ने उपायुक्त के फैसले को बरकरार रखते हुए अपील को खारिज किया है। डरवाड़ पंचायत प्रधान दान सिंह को उपायुक्त मंडी ने 29 सितंबर 2011 को निष्कासित कर दिया गया था। उनके ऊपर वर्ष 2005 से 2009 तक पंचायत में हुए 65 से अधिक विकास कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायतें पंचायत वासियों ने की थी। जिसके अनुसार प्रधान दान सिंह के ऊपर तीन लाख पच्चीस हजार रुपये की हेराफेरी एवं दुरुपयोग साबित हुए थे। जिनके आधार पर उनका निष्कासन हुआ था। प्रधान ने उपायुक्त के आदेशों के खिलाफ मंडल आयुक्त मंडी के पास अपील दायर की थी। जिसकी सुनवाई तीन वर्ष तक चलने के बाद वीरवार 17 अक्तूबर को फैसला सुनाते हुए उनकी अपील खारिज कर दी गई और उनके निष्कासन को सही ठहराया गया।

सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायतें करने वाले पंचायवासी भूपेंद्र सिंह, अनंत राम, चेतराम, हंस राज, बीरबल सकलानी, भूपेंद्र सिंह, शिव राम पालसरा, कैप्टन हेम चंद, महाजन सिंह, प्रेम सिंह, लेख राम, सुरजीत सिंह, राज कुमार, टेक सिंह, बालम राम, अमर सिंह, मनोहर लाल, रिंकू, दलेल सिंह, रूप लाल, जैसी राम, जय चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed